
K.W.N.S.-धमतरी। रबी धान फसल की कटाई-मिंजाई के बाद खेतों पर पराली पड़ा हुआ है, जो अब खतरनाक साबित होने लगा है। पराली में आग लगने से यह दो किलोमीटर तक फैल गई, इससे दो गांवों के जलने का खतरा बढ़ गया था। नौ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आगजनी से 50 एकड़ का पराली जलकर खाक हो गया। वहीं कई किसानों के सिंचाई पंप के केबल व अन्य सामग्री जलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
25 मई को शाम छह बजे कानीडबरी से कोलियारी खार में खेतों में पड़ी पराली पर आगजनी की घटना हुई। पराली से आग फैलने लगा। सूखे पराली से आग तेजी से फैलते हुए दो किलोमीटर तक फैल गई। भयंकर आगजनी से कानीडबरी व कोलियारी के ग्रामीणों में दहशत हो गया। शाम सात बजे घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। यह टीम मौके पर पहुंची। इधर घटना की खबर सूनने के बाद एसडीएम डा विभोर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम को आगजनी पर काबू पाने आदेश दिया, तो तेजी के साथ आग बुझाने टीम के कर्मचारी जुटे। तीन फायर ब्रिगेड व टीम जुटी।