
K.W.N.S.-धमतरी। धमतरी जिले के महानदी मुख्य नहर में युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा कि कोंडागांव से पिकनिक मनाने दो युवती और दो युवक आये थे। मृतक की पहचान भावेश देवांगन के रुप में की गई है। रुद्री पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। वही दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।