Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

    November 17, 2026

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
    • पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
    • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    • विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
    • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

      November 17, 2026

      मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

      November 17, 2026

      अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

      November 17, 2026

      विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

      November 17, 2026

      तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

      November 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुख्यमंत्री ने चारामा को दी 183 करोड़ रूपए के  विकास कार्यों की सौगात, लखनपुरी को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा
    छत्तीसगढ

    मुख्यमंत्री ने चारामा को दी 183 करोड़ रूपए के  विकास कार्यों की सौगात, लखनपुरी को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा

    adminBy adminApril 24, 2022No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल एवं चारामा विकासखंड में 62 देवगुड़ी और 24 घोटुल निर्माण सहित अनेक घोषणाएं की
    K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में आयोजित राजीव मितान क्लब सदस्य एवं महिला शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके द्वारा 183 करोड़ 06 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, इनमें 64 करोड़ 22 लाख रूपए के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 118 करोड़ 84 लाख रूपए के 40 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर लखनपुरी को उप तहसील का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। 
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल एवं चारामा विकासखण्ड में कुल 14 नग खाद गोदाम भवन निर्माण के लिए 02 करोड़ 80 लाख रूपए तथा इन तीनों विकासखण्डों में 62 देवगुड़ी निर्माण हेतु 03 करोड़ 41 लाख रूपए एवं 24 घोटुल निर्माण के लिए 02 करोड़ 64 लाख रूपए, 25 रंगमंच निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख रूपए, 73 सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 03 करोड़ 65 लाख रूपए और चारामा के सरार तालाब का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु एक लाख रूपए तथा स्वामी आत्मानंद इग्लिश मीडियम स्कूल चारामा में सीसी सड़क, मंच एवं गेट निर्माण के लिए 34 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में चारामा विकासखण्ड के ग्राम तारसगांव के ईश्वरी स्व-सहायता समूह एवं ग्राम उड़कुड़ा जोगी स्व-सहायता समूह को कचरा कलेक्शन एवं पृथककरण हेतु ई-रिक्शा का चाबी सौंपा। नारी जागरण महिला स्व-सहायता समूह गोटीटोला एवं अन्नपूर्णा महिला स्व-सहायता समूह कुर्रूभाट को किराना व्यवसाय हेतु 01-01 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।
     राजीव मितान क्लब सदस्य एवं महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं- सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि मुहैया कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों एवं माताओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से हाट-बाजारों में मरीजों को उपचार मिल रहा है, इसकी शुरूआत बस्तर संभाग से हुई थी, जिसे पूरे राज्य में क्रियान्वित किया गया है। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के भी सार्थक परिणाम मिले हैं, इससे उल्टी-दस्त, मलेरिया के प्रकरण में उल्लेखनीय कमी पाई गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सस्ते दर पर ब्रान्डेड दवाई उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स खोले गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बाद अब जिलों में उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांकेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना बड़ी उपलब्धि है, यहां डॉक्टरों की कमी नहीं होने दी जायेगी।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है, किसानों के कर्ज माफ किये गये, किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिया जा रहा है। कोदो-कुटकी के भी समर्थन मूल्य तीन हजार रूपए प्रति क्विंटल घोषित किये गये हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है, इस योजना को देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाये जा रहे हैं, जो रासायनिक खाद का विकल्प बनेगा। इस साल 20 लाख मीट्रिक टन वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब को प्रत्येक साल एक लाख रूपए की सहायता प्रदान किया जा रहा है, इन क्लबों के माध्यम से खेलकूद, तीज-त्यौहार इत्यादि गतिविधियों का आयोजन कर संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया जायेगा, क्लब को शासकीय योजनाओं एवं रोजगार से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी।
       कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला, दीदी अच्छा कार्य कर रही हैं, सरकार द्वारा उन्हें स्व-रोजगार के लिए सहायता भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का हर व्यक्ति, युवा शिक्षित हों तथा शिक्षा ग्रहण कर काम का सृजन करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को काम की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से घर के दरवाजे तक ईलाज की सुविधा पहुंच गई है। कांकेर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी हुई है, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, गौ-सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।
             कार्यक्रम को इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव, सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

    By Publicuwatch AutherNovember 17, 2026

    publicuwatch24.com-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

    November 17, 2026

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

    November 17, 2026

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

    November 17, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.