
K.W.N.S.-चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर के खासा में अक्षय नाम के बीएसएफ के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है. जवान ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर तब लगी जब नहाने जा रहे सूबेदार ने उसे देखा. मृतक जवान छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि इस शनिवार को ही ऐसा एक मामला सामने आया था. यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर आए सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आनन-फानन सीआरपीएफ और चकिया कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था. बताया जा रहा है कि मृतक केरल का रहने वाला था।
चंदौली में हुई जवान की मौत के बाद उसकी बटालियन और परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है. आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं लग पाया है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. बता दें, सीआरपीएफ की A/8 उड़ीसा बटालियन कंपनी को चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर में एक कॉलेज में ठहराया गया है. वहीं, चंदौली के एडिशनल एसपी ऑपरेशन सुखराम भारती ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल सीआरपीएफ और चंदौली पुलिस द्वारा की जा रही है. सीआरपीएफ जवान के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है ताकि आत्महत्या करने की असल वजह सामने आ सके।