
publicuwatch24.com-महासमुंद। जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बीती रात पटेवा थाना क्षेत्र के बरेकेल कला के पास एक बाइक अज्ञात वाहन से जा टकराई है। इस हादसे में मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई है। झलप से तेन्दूकोना रोड पर बरेकेल कला के पास बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसे में मां-बेटा और दो रिश्तेदारों की मौत हुई है। तेन्दूकोना रोड पर बरेकेल कला के पास हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले आई। जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। चारों मृतक बंसुलाडबरी के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।