
publicuwatch24.com,धमतरी। सायबर सेल और कुरुद पुलिस की टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल और एक वेन को बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रशेखर किरण गिरी पिता सोम प्रकाश गिरी साकिर मरौद उम्र 56 वर्ष द्वारा मारुति ओमिनी चार पहिया वाहन की चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 492 /21 धारा 457 ,380 एवं प्रार्थी जयप्रकाश साहू पिता चंद्रहास साहू उम्र 29 वर्ष संजय नगर कुरूद के द्वारा बुलेट वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना कुरूद में की गई थी।
मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा धमतरी जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी निवेदिता पॉल, अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी कुरूद के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना कुरूद की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के पतासाजी के लिए रवाना हुआ था जो मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान अभनपुर गोतियारडीह में एक जी.पी.एल.कन्ट्रक्सन कंपनी के स्टोर में हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया।