Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
    • जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
    • पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
    • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

      November 18, 2026

      बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

      November 18, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

      November 18, 2026

      जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

      November 18, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

      November 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » क्या कांग्रेस पार्टी को आंदोलनों से मिलेगी सत्ता की चाबी
    सम्पादकीय

    क्या कांग्रेस पार्टी को आंदोलनों से मिलेगी सत्ता की चाबी

    adminBy adminNovember 11, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.com,-अगर प्रयास करने से ही सफलता मिलती है, तो सफलता एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी का कदम चूमने वाली है और राहुल गांधी जल्द ही देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे. पर ज़रा रुकिए. प्रयत्न अगर सही दिशा में हो तब ही सफलता हाथ लगती है और अगर वह प्रयास गलत दिशा में हो तो सफलता कोसों दूर ही रह जाती है. कांग्रेस पार्टी ने कल घोषणा की कि पार्टी में परिवारवाद के जनक जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन यानि 14 नवम्बर से पार्टी के पखवाड़े पर एक जन जागरण आन्दोलन की शुरुआत करेगी। 
    योजना काफी महत्वाकांक्षी है. पार्टी के नेता टोपी पहन कर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें टोपी पहनाने का प्रयास करेंगे. यह आंदोलन महात्मा गांधी के डांडी मार्च के तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, पार्टी के नेता पैदल चल कर जनता के बीच जायेंगे और भारत बीजेपी मुक्त और मोदी मुक्त हो जाएगा. इस आंदोलन का लोगो यानि प्रतिक चिन्ह डांडी मार्च के थीम पर होगा. जिसे 12 नवम्बर को जारी किया जाएगा. जो परिवार गांधी और नेहरु के नाम की रोटी आज तक सेंक रही है, वह एक बार फिर से गांधी और नेहरु के नाम को जनता के बीच भुनाएगी। 
    प्रयास सही दिशा में हो तभी सफलता हाथ लगती है
    अगर प्रयास करने का ही अंक दिया जाए तो कांग्रेस पार्टी को पूरे दस में से दस अंक मिलेगा और पप्पू पास हो जाएगा. पर समस्या यह है कि इस आंदोलन पर भी नेहरु-गांधी परिवार की वही सोच है जिसके कारण पार्टी विनाश के कगार पर पहुंच चुकी है. इसमें नया सिर्फ इतना है कि दिल्ली में बैठ कर मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए जनता के बीच पहुंचने के बजाय पार्टी के नेता अब जनता के बीच जाएंगे, भाषण देने की बजाय जानता से सीधी बात होगी, नुक्कड़ सभा होंगी. जनता को जागरूक किया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि उनकी कमर टूटी पड़ी है, क्योंकि मोदी सरकार के शासनकाल में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। 
    महंगाई का असली जिम्मेदार कौन है?
    सच है कि भारत में इनदिनों महंगाई बेलगाम होती जा रही है. फल, सब्जी, खाने का तेल, गैस, पेट्रोल, डीजल आदि की कीमतें आसमान चूमने लगी हैं, जिससे आम जनता परेशान है. पर सुना है कि कोरोना महामारी के कारण पूरे विश्व में महंगाई बढ़ गयी है. तो क्या, भारत इसका अपवाद नहीं हो सकता था. अगर पेट्रोल उत्पादक देश कच्चे तेल की कीमत बढ़ा रहे हैं तो गलती मोदी की है. अगर चीन ने खाद में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की कीमत बढ़ा दी है तो गलती मोदी की ही है. अगर असमय बारिश के कारण टमाटर की फसल ख़राब हो गयी और अब टमाटर और सेब की कीमत एक जैसी हो गयी है तो भी गलती मोदी सरकार की है. मोदी सजा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने नेहरु-गांधी परिवार को बेरोजगार जो बना दिया है और जिस कुर्सी पर उनका खानदानी हक़ था उस पर मोदी बैठे हुए हैं। 
    दिग्विजय सिंह के हाथों में है आंदोलनों की बागडोर
    पर यह कहना भी अनुचित होगा कि भारत का प्रमुख विपक्षी दल सरकार की आलोचना ना करे और चुपचाप बैठा रहे. अगर पिछले लगभग एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के बावजूद सरकार अडिग है तो कांग्रेस पार्टी को उससे भी कुछ बड़ा करना होगा, और वह महंगाई के विरोध में जन जागरण आंदोलन है. कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई गयी है जिसका पूर्णकालिक काम ही होगा लगातार एक के बाद एक आंदोलन करना. दिग्विजय सिंह ने कल ही विधिवत घोषणा भी कर दी कि महंगाई पर आन्दोलन के बाद बेरोजगारी के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन होगा और उसके बाद कृषि के मुद्दे पर,
    योजना बहुत अच्छी है कि पार्टी अब जनता के बीच जाएगी. पर इससे सफलता मिलेगी इसकी गारंटी नहीं है. कारण, जनता बेवकूफ नहीं है, उसे सब पता है कि मोदी सरकार की खामियां क्या हैं. नेगेटिव सोच के साथ चलना ही कांग्रेस पार्टी की गलती रही है, जिससे मोदी और बीजेपी को बल मिलता रहा है. जरूरत थी कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जा कर मोदी सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराने की जगह यह बताती कि इस परिस्थति में अगर उसका शासन होता तो वह क्या करती. पार्टी के भविष्य के लिए सरकारी खजाना लुटाने और भारत को पाकिस्तान की तरह कंगाल बनाने के अलावा उनकी और क्या योजना है। 
    सबसे महत्वपूर्ण बात कि कैसे राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गांधी का राम राज्य स्थापित कर पाएंगे और किस तरह वह अपने परदादा, दादी और पिता से अलग और बेहतर शासक साबित होंगे. यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि निगेटिव सोच के साथ राजनीति करने के कारण हासिये पर पहुंच चुकी पार्टी अब उसी मानसिकता से साथ जन आंदोलन चला कर क्या सफल हो पाएगी। 
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    By Publicuwatch AutherNovember 18, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री…

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

    November 18, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.