
publicuwatch24.com,कोरबा। कोरबा पुलिस ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार की रात 9 जुआरियों को पकड़ा है. जुआरियों के पास से 76 हजार 800 रूपए सहित 3 चार पहिया वाहन और 4 मोटर साइकिल जब्त की गई. इन 9 जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।
पकड़े गए जुआरी जिला कोरिया एवम पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के निवासी हैं. जुआ फड़ पर लगभग 30-35 लोगो के होने की सूचना थी, पुलिस द्वारा छापा मारे जाने पर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग गए, जिनकी तस्दीक की जा रही है. जप्त वाहन की कीमत करीब 30 लाख रुपए है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना /चौकी प्रभारी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।