
publicuwatch24.com-धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के कोटेश्वर धाम पहुँचकर की महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।
घोषणाएं…
* कोटेश्वर धाम में औषधीय पौधों का प्रसंस्करण और प्रशिक्षण के लिए केंद्र खोला जाएगा।
* कोटेश्वर धाम में सौर ऊर्जा से विद्युत और पेयजल की होगी व्यवस्था।
* बेलरगांव को तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने कलेक्टर को दिए निर्देश।
* दूर दूर से वैधराज कोटेश्वर धाम आते हैं, उनके लिए बनेगा विश्राम गृह।
* कोटेश्वर धाम में जो सात धारा है, उनके बंधान के लिए स्टॉप डैम बनाया जाएगा।
* सरपंच की मांग पर धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा।
* कोटेश्वर धाम में 4 हेक्टेयर क्षेत्र में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा दिया जाएगा।
* यज्ञ शाला में शेड निर्माण की घोषणा।