Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    November 18, 2026

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
    • स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
    • दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
    • सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
    • जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

      November 18, 2026

      स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

      November 18, 2026

      दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

      November 18, 2026

      सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

      November 18, 2026

      बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

      November 18, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    adminBy adminAugust 23, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात
    publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप जलाना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। इस नवीन महाविद्यालय के खुलने से कुम्हारी सहित आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दुर्ग-भिलाई, अहिरवारा एवं रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस महाविद्यालय में तीनों संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य के अध्ययन-अध्यापन की सुविधा सहजता से सुलभ होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे। 
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ हुए इस महाविद्यालय के नामकरण की घोषणा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविद्ों, गणमान्य लोगों एवं महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है। उन्होंने इस मौके पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को भी बधाई और शुभाकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण शिक्षा की  गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देंगे, ताकि यहां शिक्षा अध्ययन करने वाले युवा विद्यार्थी अंचल का नाम रोशन कर सके।
     दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समग्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। राज्य में जरूरत के मुताबिक महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, ग्रामीणों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों एवं भूमिहीन कृषि मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह मानना है कि छत्तीसगढ़ को सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना जरूरी है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस मौके पर कुम्हारी के नवीन शासकीय महाविद्यालय का नामकरण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की माताजी स्वर्गीया श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कुम्हारी के नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने भी नवीन महाविद्यालय की सौगात के लिए कुम्हारी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
        कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुरू होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 85 महाविद्यालय आज की स्थिति में नेक ग्रेडिंग प्राप्त कर चुके है। वर्ष 2022 तक राज्य के सभी महाविद्यालय को नेक ग्रेडिंग में लाने के लिए तेजी से शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना को विकसित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्रभाीर प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने इस मौके पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कहा कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में 90-90 सीटे है जिनपर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रामचन्द्र यादव ने कुम्हारी में महाविद्यालय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि इससे अंचल के विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका कुम्हारी के उपाध्यक्ष के. रविकुमार, लोकनिर्माण समिति के चेयरमेन मनहरण यादव, श्रीमती जानकी धु्रव सहित अन्य पार्षदगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    November 18, 2026

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    By Publicuwatch AutherNovember 18, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 18 नवंबर 2026 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में…

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    November 18, 2026

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.