
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे. लेकिन इससे पहले स्कूलों के निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है. गाइडलाइन के अनुसार, स्कूलों में 26 अलग-अलग सवालों का एक फॉर्म भरा जाएगा. इन सवालों के साथ 6 हज़ार अधिकारी निरीक्षण के लिए निकलेंगे. सवालों के आधार पर स्कूल से तैयारी को लेकर फीडबैक लेंगे. इसके बाद निरीक्षणकर्ता अधिकारी विभाग में फीडबैक जमा करेंगे. यह सवाल आधारित निरीक्षण मॉनिटरिंग पत्र शिक्षा विभाग ने जारी किया है।
31 जुलाई तक सौंपना होगा निरीक्षण रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक प्रत्येक अधिकारियों को 5-5 स्कूल का निरीक्षण करना होगा. सभी संभागीय संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है. प्रदेश के 5 हजार से अधिक स्कूलों का करीब 600 अधिकारी तैयारी को लेकर निरीक्षण करेंगे. एक साथ राज्य में पहली बार निरीक्षण होगा. यह एक अभियान की तरह है, जो दूरदराज के स्कूलों में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. 31 जुलाई तक निरीक्षण रिपोर्ट विभाग के पास जमा करना होगा।
ये अधिकारी करेंगे निरीक्षण
प्रदेश के जिन अधिकारियों की ड्यूटी निरीक्षण अभियान में लगाया गया है. उनमें 28 राज्य स्तरीय अधिकारी, 5 संयुक्त संचालक, 10 उप संचालक संभागीय, जेडी कार्यालय के 29 जिला शिक्षा अधिकारी, 58 सहायक संचालक डीईओ कार्यालय, 29 डीएमसी (समग्र शिक्षा अभियान), 148 बीईओ और 296 एबीईओ शामिल है. इस तरह कुल 596 शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण दल तैनात किया गया है।
छत्तीसगढ़ : 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शिक्षा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन…
इन 26 सवालों का देना होगा जवाब-