
publicuwatch24.com, बलौदाबाजार। मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी दी है. इससे नदी नाले उफान में आने की आशंका है. इस खतरे से मद्देनजर पहले से बाढ़ की परिस्थितियों से निपटने संभागीय और जिला सेनानी बल की टीम ने पलारी के बालसमुंद तालाब में अभ्यास किया. वहीं जवानों का हौसला बढ़ाने संभागीय कमांडेट अनिमा एस कुजुर भी पलारी पहुंची।
जवानों ने बाढ़ में घिरे लोगों को बचाने के साथ गोताखोर के द्वारा बालसमुंद तालाब के अंदर जाकर लोगों व वस्तुओं को निकालने प्राथमिक चिकित्सा के साथ अभ्यास किया. इस अवसर पर जिला कमांडेट नागेन्द्र सिंह के साथ जिला सेनानी व संभागीय टीम के जवानों के साथ नागरिक मौजूद थे।
अनिमा एस कुजुर संभागीय कमांडेट ने बताया कि बरसात के मौसम और आने वाली बाढ़ की आपदा से निपटने हमारे जवानों ने अभ्यास किया, ताकि विषय परिस्थितियों में लोगों को बचाया जा सके. पिछले वर्ष हमने छह सौ लोगों को बचाया था. इस बार भी हम तैयार है. इस वक्त जिले में तीन व संभाग में सात मोटर बोट मौजूद है. इसके अलावा विभिन्न सुरक्षा उपकरणों का भी ऊपयोग कर हमारे जवान लोगों को विषम परिस्थितियों से बचाने तैयार है।