
publicuwatch24.com,रायपुर। आखिरकार सिकल सेल संस्थान के डायरेक्टर जनरल डॉ अरविंद नेरल को उनके पद से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर सिकल सेल संस्थान के फाउंडर डॉ पीके पात्रा को नया डीजी बनाया गया है।
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि सिकल सेल संस्थान के पिछले कुछ वर्षों से डीजी रहे डॉ अरविंद नेरल पर लगे भ्रष्टाचार की जांच का क्या हुआ ? डॉ नेरल पर वहां करोड़ों रुपए की मशीन खरीदी, अपनी निजी लैब में मरीजों से जांच के बाद लिए गए पैसे समेत कई गंभीर आरोप लगे है. इस मामले की जांच के आदेश करीब 1 साल पहले दिए गए थे और 15 दिनों के अंदर जांच पूरी होनी थी।
लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों के पास शायद भ्रष्टाचार की जांच करने का टाइम नहीं है. यही कारण है कि ये जांच अब तक लंबित है।