
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी ने प्रदेश पदाधिकारी के कार्यों का विभाजन किया है. संगठन को मजबूत करने युवा कांग्रेस में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और सह प्रभारी बनाए है।
सुबोध हरितवाल दुर्ग संभाग के प्रभारी बनाये गए हैं. वहीं अशरफ हुसैन फिर से प्रभारी महामंत्री का पद संभालेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देश पर पदाधिकारी के कार्यों का विभाजन किया गया है. पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर यूथ कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे. साथ ही संगठन की समय-समय पर बैठक लेकर भारतीय युवा कांग्रेस और पीसीसी छत्तीसगढ़ के निर्देशों का पालन करवाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।



