
publicuwatch24.com, रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाथियों ने एक ग्रामीण को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया. हाथियों का दल लंबे समय से इलाके में विचरण कर रहा है. रात होते ही गांव की ओर हाथी आ जाते हैं. जिससे ग्रामीण इनके शिकार बन जाते हैं।
हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला
जानकारी के मुताबिक गेरसा निवासी धरमसिंह राठिया बीती रात अपनी बाड़ी की तरफ गया था. जहां पहले से हाथी मौजूद थे. धरमसिंह को देख हाथी ने उस पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं हाथियों ने पटक-पटककर उसके प्राण ले लिए,
बता दें कि सुबह वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली. इसके बाद वन अमला आनन फानन में मौके पर पहुंचा. गेरसा गांव में पहुंचकर परिजनों को मदद की उम्मीद दिलाई।