
publicuwatch24.com,कवर्धा। सीएएफ के जवान पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. जवान कलेक्टर बंगला में तैनात है. केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
थाना प्रभारी मुकेश सोम ने बताया कि जनपद पंचायत में एक युवती कार्यरत है, उसने सोमवार को आवेदन दिया कि सीएएफ के जवान उसके साथ छोड़छाड़ की है. पहले दोनों के बीच दोस्ती थी. लेकिन आरोपी ने उसके हाथ जबरदस्ती पकड़ लिया. आरोपी जवान धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी जवान पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।