
publicuwatch24.com,बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली अनिल यादव को गिरफ्तार किया है. नक्सली को पनाह देने वाले ढाबा संचालक रविन्द्र शर्मा भी गिरफ्तारी हुई है. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, तलवार और शराब बरामद किया गया है। ढाबे से फरार हुआ था नक्सली मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बरियो थाना क्षेत्र के ग्राम बघिमा स्थित ढाबे से नक्सली अनिल यादव फरार हो गया था. जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी. अनिल यादव झारखंड के रांची का रहने वाला है. उसके खिलाफ थाने में कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज हैं. उसके पिता रंजन यादव भी सामरी क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. अभी वो जेल में सजा काट रहा है। पनाह देने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार नक्सली अनिल यादव को ढाबा संचालक रविन्द्र शर्मा भी पनाह दिया था. पुलिस ने रविन्द्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, तलवार और शराब जब्त किया है. एसडीओपी मनोज तिर्की के नेतृत्व में बरियों, शंकरगढ़ और सामरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में आज एसपी खुलासा कर सकते हैं।