
panchayattantra24.com,दंतेवाडा। जिले में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. घटना के बाद सर्चिंग में दो भरमार बंदूक, दो किलो आईईडी, वायर, 4 पिट्ठू और नक्सली साहित्य बरामद हुई है. ये पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र के नदी पार मुस्तलनार का है. इसकी पुस्टि एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है।
दंतेवाडा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली कमांडर मलेश के दलम के साथ हुई है मुठभेड़। मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने का पुलिस ने किया दावा। एक नक्सली शव बरामद किया गया।