
publicuwatch24.com.डौंडी। प्रशासन के मनाही के बाद भी जानबूझकर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कोरोना महामारी कैसे रूकेगा. ताजा मामल डौंडी ब्लाक के दिघवाड़ी गांव का है. प्रशासन ने दो दिन पहले गांव में 20 से अधिक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कन्टेंटमेट जोन बनाया था. उसी गांव में ही चोरी छिपे लोग शादी कर रहे थे।
इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस और नायब तहसीलदार ने दिघवाडी गांव में दबिश दी. ग्रामीण गुलशन टेकाम के घर में तय नियम से अधिक लोग जुटे थे. भीड़ इकट्ठा कर शादी कार्यक्रम की जा रही थी. घर में दूसरे गांव से बारात आई थी. तहसीलदार ने परिवार के मुखिया को समझाइश देते हुए 5 हजार रुपए का चालान काटा. इसके बाद शादी कार्यक्रम पर भी रोक लगाई।
हैरानी की बात है कि जिस गांव से बारात आई थी. वो गांव भी कंटेंनमेंट जोन घोषित है. वहां भी 25 से अधिक लोग संक्रमित है।