
publicuwatch24.com, जगदलपुर। विवादों में घिरे बस्तर के सीएमएचओ डॉ आरके चतुर्वेदी को उनके पदभार से हटा दिया गया है. काफी समय से इनके ऊपर विभागीय जांच चल रही थी. डॉ आरके चतुर्वेदी पर अपात्र लोगों को पदोन्नति देने के आरोप लगे थे. बस्तर कलेक्टर ने कुछ दिनों पहले विवाद से घिरे चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
दरअसल, डॉक्टर चतुर्वेदी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए पदोन्नति कर दी थी. स्वीपर को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बना दिया था, तो वहीं चौकीदार को ड्रेसर बना दिया था डॉक्टर चतुर्वेदी की कार्यप्रणाली शुरू से ही विवादों में घिरी हुई थी. अब बस्तर के सीएमएचओ को उनके पदभार से हटाकर डॉ गिरीश चंद्र शर्मा को बस्तर के सीएमएचओ का पदभार दे दिया गया है।