Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    November 8, 2026

    दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत

    November 8, 2026

    बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
    • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
    • बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
    • बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
    • जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
    • दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
    • डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      November 8, 2026

      बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर

      November 8, 2026

      दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

      November 8, 2026

      छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त

      November 7, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

      November 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सीएम सलाहकार प्रदीप शर्मा ने की ‘नरवा’ की समीक्षा, वन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
    बिलासपुर

    सीएम सलाहकार प्रदीप शर्मा ने की ‘नरवा’ की समीक्षा, वन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

    adminBy adminMarch 22, 2021No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.com, बिलासपुर। मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना ’नरवा’ की समीक्षा एवं मौके पर वन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए सलाहकार प्रदीप शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे. बिलासपुर के सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में प्रदीप शर्मा ने बिलासपुर वृत्त के समस्त वनमण्डलाधिकारियों तथा अचानकमार टाईगर रिजर्व के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य कैम्पा द्वारा अनुमोदित नरवा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई
    समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी पीवी नरसिम्हा राव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा वी. श्रीनिवास राव की उपस्थिति में प्रत्येक वनमण्डल में चल रहे नरवा कार्यों के निर्माणाधीन जल एवं मृदा संरक्षण संरचनाओं के तकनीकी पहलुओं का विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया. बैठक में एनआरएम इंजीनियर के द्वारा ’’अरपा कैचमेन्ट एरिया ट्रीटमेन्ट प्लान’’ और अचानकमार टाइगर रिजर्व के नरवा विकास कार्यों संबंधी डीपीआर पर प्रस्तुतीकरण किया गया। 
    वैज्ञानिक पद्धति की दी जानकारी
    प्रदीप शर्मा ने मार्गदर्शी उद्बोधन में मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना ’नरवा’ के डीपीआर निर्माण कार्य करने तथा इसे क्षेत्रीय स्तर पर क्रियान्वित करने के संबंध में अत्यंत महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया गया. नरवा के जल ग्रहण क्षेत्र में निर्मित की जाने वाली संरचनाओं, निर्माण किये जाने वाले क्षेत्र की पहचान तथा क्रियान्वयन की वैज्ञानिक पद्धति को विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा भविष्य में निर्मित किये जाने वाले संरचनाओं में आवश्यक तकनीकी दृष्टिकोण को लागू करने निर्देश दिया। 
    निर्माण के दूरगामी प्रभाव पर प्रशिक्षण
    अचानकमार टाईगर रिजर्व के सुरही परिक्षेत्र अंतर्गत दियाबार नाले के जल ग्रहण क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आर्डर पर निर्मित की गई संरचनाओं का सभी वन अधिकारियों की उपस्थिति में विस्तृत विश्लेषण करते हुए नरवा में निर्मित संरचनाओं की प्लानिंग, डिजाईनिंग के साथ उपयोगिता तथा उससे होने वाले दूरगामी प्रभाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. दियाबार नरवा के छोटे-छोटे नालों पर निर्मित ब्रशवुड चेकडेम, लूज बोल्डर चेकडेम एवं गेबियन संरचनाओं का मौके पर निरीक्षण किया गया एवं वनमण्डलाधिकारियों तथा अचानकमार टाईगर रिजर्व के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। 
    संरचना निर्माण की दी जानकारी
    प्रदीप शर्मा ने गेबियन संरचना, चेकडेम निर्माण के लिए क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप संरचना निर्माण करने की जानकारी मौके पर दी गई. उन्होंने अपने विस्तृत अनुभव के आधार पर दियाबार नरवा में निर्मित संरचनाओं एवं उनके उपयोगिता तथा किये गये कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया. तकनीकी रूप से नरवा के रिजलाईन को क्षेत्र में किस प्रकार से रेखाकिंत किया जा सकता है, इसे विशेष रूप से समझाया गया तथा सभी वनमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिया। 
    नरवा कार्यों में कराएं रिजलाइन का सर्वे
    सभी नरवा कार्यों में रिजलाइन का सर्वे करायें तथा कन्टूर के आधार पर जल ग्रहण क्षेत्र में रिज टू वैली के अंतर्गत आने वाले समस्त छोटे-बड़े नालों में ब्रशवुड चेकडेम, लूज बोल्डर चेकडेम एवं डिस्चार्ज जोन की बड़ी संरचनाओं की स्थिति को बेहतर तरीके से क्षेत्रीय धरातल पर उतारें. इससे नरवा के मूल उद्देश्य रिज से वैली तक मृदा एवं जल संरक्षण के साथ-साथ भू जल में वृद्वि तथा शासन की मंशा के अनुरूप नरवा कार्यों का क्रियान्वयन हो सकें. उन्होंने बताया कि नरवा में संरचनाओं के निर्माण से वानिकी एवं वन्यप्राणियों के प्रबंधन को किस प्रकार से बेहतर किया जा सकता है। 
    वर्षा ऋतु से पहले हो जाएगा काम
    क्षेत्रीय स्तर पर शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना को मूर्त रूप में लागू करने सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वर्षा ऋतु के पूर्व सभी कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा. बिलासपुर वन वृत्त के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 1664 वर्ग किमी, वर्ष 2020-21 में 1035 वर्ग किमी तथा अरपा कैचमेन्ट क्षेत्र के 400 वर्ग किमी एवं अचानकमार टाईगर रिजर्व के 150 वर्ग किमी वन क्षेत्र में विभिन्न नरवा के अंतर्गत भू एवं जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बिलासपुर संभाग के ग्रामीण अंचलों में भू जल में वृद्वि हो रही है। 
    शर्मा के इस प्रवास एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी पीवी नरसिम्हा राव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा वी श्रीनिवास राव, अचानकमार टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, उप संचालक, बिलासपुर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक तथा सभी वनमण्डलों के वनमण्डाधिकारी उपस्थित हुए। 
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण

    November 7, 2026

    महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    By Publicuwatch AutherNovember 8, 20260

    नक्सलवाद के प्रभाव से निकलकर शांति और विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर, जवानों…

    दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत

    November 8, 2026

    बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

    November 8, 2026

    बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली

    November 8, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    November 8, 2026

    दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत

    November 8, 2026

    बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

    November 8, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.