Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला

    November 7, 2026

    दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
    • दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
    • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
    • महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
    • बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त

      November 7, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

      November 7, 2026

      बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

      November 7, 2026

      छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा

      November 7, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

      November 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » साइबर जागरूकता अभियान ‘‘साइबर मितान‘‘ एक कदम सजगता की ओर, 5 लाख लोगों से संकल्प पत्र भरवाया जाएगा
    बिलासपुर

    साइबर जागरूकता अभियान ‘‘साइबर मितान‘‘ एक कदम सजगता की ओर, 5 लाख लोगों से संकल्प पत्र भरवाया जाएगा

    adminBy adminSeptember 8, 2020No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    पब्लिकयूवाच – बिलासपुर । साइबर जागरूकता अभियान ‘‘साइबर मितान‘‘ एक कदम सजगता की ओर…. साइबर अपराध से लोगों को सुरक्षित रखने बिलासपुर पुलिस द्वारा 1 से 8 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. साइबर मितान जागरूकता अभियान लोगों को सजग करने चलाया गया है जो अब आगे बढकर जागरूकता अभियान के अंतिम दिन 8 सितम्बर को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा. करीब 5 लाख लोगों से संकल्प पत्र भरवाया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित बातें लिखी होगी ।
    1. अपना ओ.टी.पी किसी से शेयर नही करूंगा.
    2. फोन पर ए.टी.एम कार्ड/क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी को नही बताउंगा.
    3. अपना ए.टी.एम कार्ड स्वंय उपयोग करूंगा एवं ए.टी.एम बूथ पर सावधानी रखुंगा.
    4. ईनाम/लाॅटरी/कैशबैक/लोन/बीमा/पेंशन आदि के झांसे में आकर किसी अनजान खाता में पैसा जमा नही करूंगा.
    5. सोशल मीडिया वाटसएप/फेसबुक/इंस्टाग्राम पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क नही करूंगा तथा अवांछित पोस्ट वायरल नही करूंगा.
    6. सोशल आई.डी/ई-वालेट, ए.टी.एम का पासवर्ड/पिन सुरक्षित रखुंगा.
    7. ओ.एल.एक्स/क्विकर आदि में आनलाईन शापिंग के दौरान सावधानी रखुंगा
    8. गुगल सर्च से प्राप्त कस्टमर केयर के मोबाईल नंबर का उपयोग करते समय सावधानी रखुंगा.
    9. भूगतान हेतु अनजान नंबर से प्राप्त लिंक को क्लिक/ओपन या क्यू.आर कोड को स्कैन नही करूंगा.
    10. आनलाईन डेटिग एप का उपयोग करते समय सावधानी रखुंगा.
    11. ई-वालेट का उपयोग करते समय सावधानी रखुंगा.
    12. नौकरी के चाहत में अनजान खातो में पैसा जमा नही करूंगा.
    बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले के 10 लाख लोगों को अपने पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, एस.पी.ओ/लीडर/रक्षक/मितान के सहयोग से समाज के हर वर्ग के लोगो को, शासकीय कार्यालयों, विभिन्न कालोनियों, पंचायत भवन एवं शालाओं में जाकर विभिन्न आनलाईन क्लास तथा डोर टू डोर कैम्पेनिंग, बैठक, सभा आयोजित कर साइबर अपराध के संबंध में जानकारी प्रदाय कर लोगो को जागरूक कर सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट/निर्देशिका प्रदाय कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदाय कर लोगो जो जागरूक किया गया. जिसका फायदा सीधा नागरिकों को मिलेगा ।
    साइबर मितान जागरूकता अभियान से लोगों को जागरूक करने हेतु चैकसे इंजिनियरिंग कालेज व एन.जी.ओ विस्डम ट्री फाउंडेशन द्वारा दिनांक 07.09.2020 को 12.30 बजे दोपहर को फेसबुक/यू-ट्यूब के माध्यम से साइबर अपराध से रोकथाम एवं बचाव के उपाय के संबंध में जागरूक किया गया. उक्त लाईव प्रोग्राम के चीफ गेस्ट माननीय, गृहमंत्री, छत्तीसगढ शासन, ताम्रध्वज साहू, गेस्ट आफ आॅनर, संसदीय सचिव, गृह विभाग, विकास उपाध्याय तथा स्पेशल गेस्ट  पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, दीपांशु काबरा एवं पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल रहें ।
    गृहमंत्री, छत्तीसगढ शासन, ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साइबर क्राईम क्या हैं, कैसे किया जाता है तथा इससे कैसे बचा जा सकता हैं इसकी जानकारी देने के लिए बिलासपुर पुलिस विभाग के अधिकारीे आई.जी. दीपांशु काबरा, एस.पी प्रशांत अग्रवाल व अन्य अधिकारियों ने मिलकर जो कदम उठाया है उन सब को मै बधाई और शुभकामना देता हूं. उन्होंने कहा कि यह साइबर जागरूकता अभियान बिलासपुर पुलिस द्वारा उठाया गया एक अभिनव पहल है ।
    संसदीय सचिव, गृह विभाग, विकास उपाध्याय ने कहा कि बिलासपुर पुलिस द्वारा साइबर मितान सप्ताह मनाया जा रहा  है, जो निश्चत ही लोगो का जागरूक कर साइबर अपराध से बचाएगा. मैं इसकी सराहना करते हुए आप सब को शुभकामनाए देता हूं ।
    बिलासपुर रेंज, महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने कहा कि मैं बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल व उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं कि उन्होने माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह एक बहूत अच्छा आयोजन किया हैं मैं सभी को बिलासपुर पुलिस की तरफ से कहना चाहता हूं कि हम लोगो ने जो साइबर मितान सप्ताह मनाया इसका उदेश्श्य लोगो को साइबर अपराध से जागरूक करना हैं ।
    पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम लोगों को जागरूक करे जिसे हमने अभियान के तरह लिया और लोगो को जागरूक किया. इस बीच हमे बहुत सारे लोगों ने बताया कि हमारे साथ फ्राड करने की कोशिश की गई किन्तु जागरूक होने के वजह से फ्राड का शिकार नही हुुए. पुलिस अधीक्षक जी ने कहा कि साइबर मितान जागरूकता अभियान के समाप्ति उपरांत भी बिलासपुर पुलिस द्वारा लोगो को निरंतर जागरूक करते रहंगे ।
    थाना तोरवा के एक साइबर मितान कमल पाल के पास एक काल आया जिसमें फर्जी व्यक्ति द्वारा उनका नंबर कौन बनेगा करोडपति कस्टमर केयर के द्वारा चयनित किया गया है व आप 25 लाख रू जीते है कहकर पैसे का प्रलोभन देकर झांसे में लेने का प्रयास किया गया परंतु साइबर मितान प्रतिभागी ने साइबर अपराध जागरूकता अभियान से जागरूक होकर अपने आपको ठगी होने से स्वंय को बचाकर फर्जी व्यक्ति के काल का किसी भी प्रकार प्रतिक्रिया नही दिया।
     
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण

    November 7, 2026

    महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा

    By Publicuwatch AutherNovember 7, 20260

    publicuwatch24.-सक्ती। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला

    November 7, 2026

    दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित

    November 7, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल

    November 7, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला

    November 7, 2026

    दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित

    November 7, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.