
पब्लिकयूवाच – छत्तीसगढ़ । कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के गांधीनगर में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है. एक पति-पत्नी की फंदे में लाश मिली है. वहीं डेढ़ वर्ष की मासूम की भी मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार रात्रे पिता बंश राम रात्रे (28 साल) ग्राम सिरकी खुर्द थाना दीपका, रागनी रात्रे पति अशोक कुमार (25), कुमार रात्रे पिता अशोक रात्रे उम्र डेढ़ वर्ष की मौत हुई. घटना के बाद बस्ती में सनाटा छा गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।