
पब्लिकयूवाच- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में फिर से आज एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, एक 2 साल की बच्ची को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह बच्ची झारखंड से परिजनों के साथ लौटी थी, बच्ची को रामपुर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। प्रदेश में अब 72 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।