
पब्लिकयूवाच- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। सीएम ने Up कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ़्तारी पर ट्वीट करके यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है।
सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “सन्यासी एवं योगियों के पास हर सवाल का जवाब होता है, लेकिन योगी आदित्यनाथ सवालों से कांपते हैं। न जाने कैसे योगी हैं, जो सवालों से इतना डरते हैं। सेवा की होगी विजय, हम सब में लल्लू अजय ।
