
पब्लिकयूवाच- रायगढ़ । कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं, नवजात और बुजुर्गों को काफी खतरा है. अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इसी बीच रायगढ़ कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. अच्छी बात यह है कि डिलीवरी के पश्चात जच्चा बच्चा दोनों की हालत स्थिर है. कोविड अस्पताल रायगढ़ के चिकित्सीय स्टाफ ने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की सफल व सुरक्षित डिलीवरी करा कर नया इतिहास रचा है ।
कोविड19 क्योंकि एक नया वायरस है इसलिए उसे लेकर कई सवालों के जवाब खोजे जा रहे हैं. गर्भवती महिला और उसके बच्चे पर इसके असर का भी पता लगाया जा रहा है ।
इस संबंध में अलग-अलग तरह के मामले देखने को मिले हैं. किसी मामले में गर्भवती मां को कोरोना का संक्रमण है लेकिन बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पैदा हुआ है. किसी मामले में मां स्वस्थ है लेकिन बच्चे को पैदा होने के बाद इंफेक्शन हुआ
है ।
लेकिन, ऐसे भी मामले हैं जिनमें मां कोविड19 से संक्रमित है और बच्चा भी पैदा होने के कुछ घंटों के अंदर ही वायरस से संक्रमित पाया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बच्चे को मां के गर्भ में ही कोरोना वायरस हो गया था? क्या ऐसा संभव है ।
इस संबंध में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) का एक अध्ययन सामने आया है, जिसमें बताया गया है, “मौजूदा प्रमाण बताते हैं कि गर्भ के अंदर ही मां से बच्चे को कोविड19 का संक्रमण हो सकता है. हालांकि, हर मामले में ऐसा हो ये ज़रूरी नहीं है. पर ऐसा हो सकता है ।
