
रायपुर । छत्तीसगढ़। खबर आ रही है कि रेप के आरोपी आईएएस जेपी पाठक को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. बता दें कि राज्य सरकार ने आईएएस जेपी पाठक को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही मामले की जांच उच्च स्तरीय दल से कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। महिला का आरोप है कि जांजगीर में कलेक्टर रहने के दौरान जेपी पाठक ने कलेक्ट्रेट में ही उससे रेप किया था। कलेक्ट्रेट के रेस्ट रूम में महिला ने रेप का आरोप लगाया है।