
पब्लिकयूवाच – बलरामपुर । छत्तीसगढ़, बलरामपुर जिले के सामरी के क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहीं हालत गंभीर होने के चलते आरक्षक को अंबिकापुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक ड्यूटी पर था, वहीं आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरक्षक ने ड्यूटी रायफल से अपने सिर को गोली मारी दी। वहीं गोली की अवाज सुनने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में खलबली मच गई। देखा कि आरक्षक ने आत्महत्या की कोशिश की है।
