
पब्लिकयूवाच – रायगढ़ । कलेक्टर रायगढ के दिशा-निर्देश पर रायगढ़ एस डी एम के नेतृत्व में निगम के अधिकारी और पुलिस प्रशासन रकी मौजूदगी में पूरे दिन चालानी कार्यवाही की गई । बीते देर शाम राज्य सरकार द्वारा रायगढ़ शहर को रेड जोन घोषित किया गया है।जिसके बाद रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आज सुबह से ही जिला प्रशासन व पुलिस की टीम ने निगम अमले के साथ संयुक्त रुप से सोशल डिस्टेंसिग और कोरोना नियमों का पालन न करने वाले लापरवाह लोगो के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की गई। इसी कडी में रायगढ़ शहर के पुराने हटरी के दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया और ना ही मास्क पहनाकर दुकान में बैठें थे। जहां बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा रायगढ़ शहर को रेड जोन घोषित किया गया है।ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस की बढ़ती श्रृंखला को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन व जिला पुलिस के द्वारा आज सुबह से ही सख्ती बरती गई ।
तथा अधिकारी द्वारा बताया कि रायगढ़ SDM सहित निगम और पुलिस अधिकारियों द्वारा आज ऐसे दुकानदारों के ऊपर चालानी कार्यवाही शुरू की गई,जिन्होंने नियमों का पालन नही किया।पुलिस के बताए अनुसार आगे भी कि इस तरह की कारवाही लगातार जारी रहेगी।आज जिला एवं पुलिस प्रशासन सहित निगम के कर्मचारियों द्वारा पूरे शहर के विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों,हाट बाजारों को चेक किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने एवं मास्क न लगाने वालों से 49 हाजर तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। जिन दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई उनकी संख्या प्रशासन के बताए अनुसार 20 से 25 रही।साथ ही प्रशासन की तरफ से यह बताया गया है कि अब रोजना शाम 7:00 से सुबह 7:00 बजे तक कम्पलीट लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जावेगा।। बगैर कारण घूमते पाए गए लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी ।