
पब्लिकयूवाच -बिलासपुर। बिलासपुर श्री राम केयर अस्पताल में भर्ती छात्रा के साथ दुष्कर्म। छात्रा अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी एक कागज पर लिखकर पिता को बताई। जिसमें कहा गया है कि दो वार्ड ब्वाय ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पिता ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। छात्रा की लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक 18 मई को युवती की तबियत बिगड़ने पर उसके पिता सिम्स लेकर गए। कोरोना के चलते उसका इलाज सिम्स में नहीं हुआ, तो नारायणी अस्पताल ले गए। वहां भी इलाज नहीं होने पर श्री राम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 21-22 मई की रात अस्पताल के दो वार्ड ब्वॉय ने छात्रा से जबरिया दुष्कर्म किया। युवती ने घटना की जानकारी अपने पिता को लिखकर दी। घटना की जानकारी पिता ने डॉक्टर को दी, तो डॉक्टर ने घटना से इंकार करते हुए लड़की को बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया है। जिससे वो बेहोश है।
सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि 376 का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा वेंटिलेटर पर है। होश आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।