
पब्लिकयूवाच – जगदलपुर । इस वक्त छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बैज को अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने सांसद की शिकायत पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा आज सांसद बैज के मोबाइल में अज्ञात शख्स ने फोन किया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी ।
सांसद दीपक बैज ने तुरंत मामले की शिकायत लोहंडीगुड़ा थाने में दर्ज कराई । वहीं पुलिस मोबाइल नंबर की जांच कर अज्ञात व्यक्ति की पता लगाने में जुट गई है।
