
पब्लिकयूवाच-बिलासपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने ट्वीट कहा जानकारी दी है कि आज बिलासपुर संभागीय अस्पताल में कोरोना के 3 मरीज आज डिस्चार्ज हो जाएंगे, उसमे जांजगीर के 3 मरीज है जिनकी रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है।
बता दें कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख 18 हजार से अधिक हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 18 हजार 447 है। इसमें से 3583 लोग जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि कोरोना से जंग जीतने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 48 हजार 534 लोग ठीक हो चुके हैं।