
पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व में लगे कैमरों ने एक बार फिर यहां ब्लैक पैंथर की तस्वीरें कैद की हैं। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रबंधन इसे लेकर हैरान इसलिए नहीं है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही ब्लैक पैंथर की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसके बाद टाइगर रिजर्व से मिली तस्वीरों के अध्ययन में डॉक्टरों ने पाया कि तेंदुए के शरीर में मैलेनिन ज्यादा होने से इसका रंग काला दिखाई देता है। यह कोई दूसरी प्रजाति का नहीं है।
मार्च महीने में अचानकमार टाईगर रिजर्व में फोर फेस मानिटरिंग हुई। 25 दिनों की इस गणना के दौरान टाइगर रिजर्व के कोर व बफर जोन में 650 कैमरे लगाए गए थे। एक जगह पर दो कैमरे लगाए गए। अब धीरे- धीरे इन कैमरों में लगे चिप में कैद तस्वीरों को कम्प्यूटर में सेव किया जा रहा है। हालांकि यह कार्य पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम प्रभावित हुआ।