
पब्लिकयूवाच-रायपुर। गुरुवार शाम को दो और नए संक्रमितों की पहचान हुई है। दोनों मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। इनमें से एक तखतपुर ब्लॉक और एक बिल्हा ब्लॉक से है। ये दोनों मरीज क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारंटीन थे। बिलासपुर पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
इन दोनों मरीजों के साथ ही बिलासपुर में एक्टिव मरीज 7 हो गए हैं। वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। वहीं प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। जबकि 59 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घरों में हैं। आपको बता दें गुरुवार शाम तक प्रदेश में कुल 13 नए मरीजों की पहचान हुई है।