
पब्लिकयूवाच – रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनपुरी के वार्ड नंबर 5 में अज्ञात युवक का शव पेड़ में लटका मिला है। जानकारी के मुताबिक भनपुरी के दर्री तालाब के पास युवक का शव पेड़ में लटका देखा गया है जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। आस पास के लोगों ने युवक का शव पेड़ में लटका देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही।