
पब्लिकयूवाच – छत्तीसगढ़ । छुरिया-नगर पंचाँयत छुरिया किसी ना किसी मामले में सुर्खियों में रहा है। इस समय मामला जातिगत भेदभाव व मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आक्रोश फैलाने का है।वर्षों से भाजपा के पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया के द्वारा लगातार व्हाट्सअप ग्रुप मे धर्मीक उत्तेजना फैलाने के वाला मैसेज डाला जाता है छुरिया नगर मे वर्षों से हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई समाज के लोग आपसी भाई चारा के साथ रहते आ रहे है भाटिया द्वारा पूर्व मे भी इसी तरह से एक समुदाय विषेश के खिलाफ वाडशाप ग्रुप मे सामाजिक उत्तेजना फैलाने वाला मेसेज डाला गया था जीस पर पुलिस थाना छुरिया मे शिकायत दर्ज हुआ था मगर छुरिया पुलिस हमेशा से इनके राजनीति प्रभाव के चलते एक सौ पच्चपन काट कर शिकायत कर्ता को थमा दीया जाता है ।
इनके खिलाफ अपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर एक और परीवाद न्यायालय चल रहा है नगर के प्रबुद्धजनों इनके इस हरकत का कोई समर्थन भी नहीं करते मगर ये अपने इस हरकत से बाज नहीं आ रहे थे अनेक बार मुस्लिम समाज के बड़े लोगो ने इन्हें समझाईश भी दीया मगर ये इस हरकत को अपनी बहादुरी समझते रहे नगर मे इनके इस रवैय्ये से तंग आकर मुस्लिम समुदाय मे आक्रोश फैलने का भय बना रहता था इनके विरूद्व कई बार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई लेकीन राजनीतिक पकड़ होने की वजह से अब तक कार्यवाही नही हुई थी लेकिन पानी सर से ऊपर होने पर अतः छुरिया मुस्लिम समाज ने इसकी शिकायत राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक को किया जिसके बाद राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक तुरंत अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश छुरिया पुलिस को दिया है ।
बताया गया है त्तकाल छुरिया पुलिस हरकत मे आई और भाटिया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कीया खबर है भाटिया द्वारा नगर के अनेक व्हाट्सएप्प ग्रुप से मुस्लिमों को हटवाया गया था ताकि मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध उक्त ग्रुप के माध्यम से नगर के युवाओं के खिलाफ सामाजिक कट्टरता का जहर भर सके व नगर मे समाजीक सौहार्द बिगड़े व आक्रोश फैलाया जा सके। इस प्रकार की हरकत से इस बात का तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी को भाटिया के द्वारा अंजाम दिया जा सकता था। बहरहाल मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान के बाद उनके आदेश से भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज होने से मुस्लिम समुदाय को न्याय मिलने पर खुशी की लहर है ।