
पब्लिकयूवाच- रायगढ़ । जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाँथियों का तांडव लगातार जारी है।विदित हो की अभी तेंदूपत्ता ओर महुवा का सीजन चल रहा है.ग्रामीण जन अपनी रोज़ी रोटी के लिए मजबूरन जंगल आना जाना कर रहे है ,ऐसे में हाथी विचरण करने से उनकी जान को खतरा बना हुआ है.ज्ञात हो की चार दिनों के भीतर हाँथी से 3 ग्रामीण अपनी जान गँवा बैठे है.हालांकि इधर वन विभाग हाँथी से लोगों की सुरक्षा को लेकर माकूल व्यवस्था बनाने में लगातार जुटी हुई है। आपको बता दें,कल धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत दोपहर में चैनपुर के जंगली रास्ते से सायकल में सवार होकर घर आ रहे ग्रामीण जसवंत राठिया को हाँथी ने करीब 200 मीटर दौड़ाकर जंगल के अंदर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया ।
यह ह्रदय विदारक घटना उस समय घटित हुई , जब तीनो ग्रामीण युवक, समीर ,ललित और जसवंत राठिया सायकल से जंगल रास्ते अपने घर चैनपुर और सेमिपाली की ओर आ रहे थे ,उसी वक्त जंगल में पहले से मौजूद दंतैल से उनका आमना सामना हो गया,अचानक साक्षात् यमराज बनकर अपनी ओर आते गजराज को देखकर बुरी तरह घबड़ाए समीर और ललित सायकल छोड़कर जैसे तैसे जान बचाकर भागने में कामयाब हो गए,लेकिन हाँथी जसवंत के पीछे पड़ गया और करीब 200 मीटर जंगल के अंदर उसे दौड़ाया.अंत में उसे पकड़ लिया और पटक पटक कर मार डाला ।
जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सभी एकत्रित होकर जंगल के अंदर गए, देखा जसवंत की लाश पड़ी हुई थी हाँथी मारकर आगे बढ़ चुका था। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना वन विभाग व् पुलिस में दी गई सुचना पर पहुंचा वन अमला अग्रिम कार्यवाई करते हुए मृतक के परिजनों को अंतिम क्रियाक्रम के लिए तात्कालिक सहायता राशि नगद 25 हजार रुपए धरमजयगढ़ एसडीओ श्री सरोठे के हाँथो दिया गया उसके बाद धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में पोस्ट मार्टम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया ।
डीएफओ प्रियंका पांडेय ने बताया कि चैनपुर के जंगल में वन्यप्राणी हाथी द्वारा एक जनहानि हुई है. जानकारी मिलते ही वन अमला घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की है.मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि दें दी है.लोगों को हाथी से जानमाल की हानि ना हो इसके लिए लगातार गजराज वाहन से सूचना ,मुनादी की जा रही है.ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है.लोग वन मार्ग का प्रयोग ना करें.जंगल में हाथी होने पर तत्काल इसकी सूचना वनकर्मियों को दें ।
