
पब्लिकयूवाच- रायपुर । रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कोरोना वायरस जांच शिविर में मीडिया कर्मियों की जांच की गई। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने बताया कि मीडिया कर्मी इस संक्रमण को लेकर खतरे में रहते हैं इसलिए रायपुर प्रेस क्लब द्वारा अपने साथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका लाभ मीडिया जगत के सभी लोगों ने लिया है। इस समय हमें सुरक्षित और सावधान रहने की बहुत जरूरत है। हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरी सावधानी के साथ अपने कार्यों में लगे रहना है। ताकि हम अपने साथ साथ देश को इस विषम परिस्थिति से निकाल सकें। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारों के कोविड 19 टेस्ट में मेडिकल स्टॉफ द्वारा सभी पत्रकारो की जाँच की गई जिसमें मुख्यरूप से गोपालराम साहू, रोहित कुमार देवांगन, उमाशंकर ठाकुर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीजिस्ट द्वारा कुल पत्रकारों का टेस्ट किया गया।
