
पब्लिकयूवाच – दंतेवाड़ा । सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया है । दंतेवाड़ा जिले के सतधार तुलारगुफा रोड में CRPF जवानों ने 3 किलो का कमांड आईईडी बम बरामद किया है. जिसे BDS टीम ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है. दरअसल बारसूर की CRPF 195 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे. उसी दौरान जवानों ने सतर्कता बरतते हुए बम को बरामद किया. यदि सतर्कता नहीं बरती जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था ।
