
पब्लिकयूवाच-रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया विहार में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। आपको बता दे कि मृतक झुम्मन लाल साहू भनपुरी क्षेत्र का निवासी था। वह अवंति विहार स्थित महामाया विहार कॉलोनी में सचिन जैन के यहां काम करता था। सचिन कुछ दिनों से रायपुर से बाहर है, ऐसे में 2 लोगो को पास घर की चाबी रहती थी जो घर में साफ-सफाई का काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक झुम्मन के परिजनों ने बताया कि वो कल शराब पीकर घर से निकला था। रात में 8 बजे उक्त घर मे काम करने वाली महिला लाइट चालू कर घर लॉक कर चले गयी थी जिसके बाद आज सुबह आने पर देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है व घर के भीतर जाने पर देखा कि झुम्मन सीलिंग फैन में लटका हुआ है, उसने फाँसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। साथ ही मकान मालिक सचिन जैन को भी इस घटना की सूचना दी गयी है। फिलहाल मामला पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ दिखाई देगा।