
पब्लिकयूवाच- रायगढ। बीते दो दिनों से शहर और जिले में नमक की कालाबजारी को लेकर बाजार में भारी उथल पुथल मची थी। इस बात से प्रभावित होकर शहर के उपभोक्ताओं ने अचानक जरूरत से ज्यादा नमक खरीदना शुरू कर दिया। इस कारण शहर में नमक का मूल्य लगभग दो गुना हो गया था।
इस बात की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली उन्होंने तत्काल नमक की कालाबाजारी को रोकने के लिहाज से नगर निगम, नाप तौल, खाद्य विभाग और राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने छापा मार कारवाही प्रारम्भ कर दी। इस दौरान प्रशासनिक अमले ने ग्राहक बन कर थोक सभी थोक विक्रेताओं के यहां जाकर उनसे नमक खरीदने का प्रयास किया जिससे नमक के वास्तविक मूल्य से लगभग दोगुना पैसा लिए जाने की बात सामने आई। इसके पश्चात अमले ने सम्बंधित व्ययपारियों के विरुद्ध दण्डात्मक कारवाही शुरू की। जिसमे विकास इंटर प्राइजेज इतवारी बाजार को ओवर स्टाक पाए जाने पर 50 हजार रु का जुर्माना लगाया गया। वही दसरथ लाल अग्रवाल को अधिक दर में नमक बेचते पाए जाने पर उसे भी 50 हजार रु का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मनीष प्रोविजन जूटमिल सजंय प्रोविजन के वड़ाबाड़ी को 10-10 हजार व नीरज प्रोविजन से 25 हजार रु का जुर्माना वसूल किया गया।