
पब्लिकयूवाच -रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सोमवार को राज्यपाल अनुसुइया उईके को राज्य में पूर्ण शराब बंदी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। पार्टी ने इन मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल उईके को पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था । और कहा था की 12 मई को राज्य के भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का धरना देंगे। यह धरना भाजपा के नेता-कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के बाहर धरना दे रहे है। इसी अंदाज़ में आज बृजमोहन अग्रवाल अपने निवास के बाहर धरने पर बैठे है और अपनी मांगों के लेकर राज्य सरकार का विरोध कर रहे है ।