
पब्लिकयूवाच- रायपुर। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 4 मजदूर घायल है। मारे गए प्रवासी मजदूर मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इस हादसे औऱ मजदूरों की मौत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल हादसा में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।