Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
    • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    • पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

      November 20, 2026

      अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

      November 20, 2026

      प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

      November 20, 2026

      छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

      November 20, 2026

      32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

      November 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » प्रदेश में अब तक 3159 सैंपलों की जांच, 18 पॉजिटिव मिले, 9 एक्टिव केस
    रायपुर

    प्रदेश में अब तक 3159 सैंपलों की जांच, 18 पॉजिटिव मिले, 9 एक्टिव केस

    adminBy adminApril 10, 2020No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    शहीद हेमु कालाणी वार्ड में राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का गुरुवार को अनोखा नज़ारा दिखा। वार्ड पार्षद बंटी होरा के द्वारा गुरुवार सुबह घर-घर जाकर टोकन वितरित किया गया एवं शाम 5 बजे वार्ड में 104 राशन के थैले बांटे गए । राशन वितरण में प्रमुख रूप से महापौर एजाज़ ढेबर, पार्षद नागभूषण राव, राधेश्याम विभार, प्रमोद मिश्रा एवं सम्मानित वार्ड नागरिक उपस्थित थे।
     
     
    पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 3159 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है, अभी तक के 3054 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 88 की जांच जारी है. बुधवार रात को कटघोरा से 1 पॉजिटिव मरीज भर्ती किया गया। वहीं गुरुवार को कटघोरा से ही नये 7 पॉजिटिव मरीज पाये गए. इस प्रकार वर्तमान में एम्स रायपुर में कटघोरा के कुल 9 मरीज इलाज चल रहा है। वहीं इलाज के बाद स्वस्थ हुए 9 मरीज को मिलाकर राज्य में कुल 18 केस पाये गए। स्वास्थ्य सचिव ने आज अधिकारियों की बैठक ली। इसमें निजामुद्दीन क्षेत्र से कटघोरा में आये हुए व्यक्तियों के संपर्क में आये संकमित व्यक्तियों के पाये जाने पर समुचे क्षेत्र में सघन निगरानी एवं जांच के निर्देश दिये गए। प्राथमिकता के आधार पर कटघोरा के वार्ड 11 में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, कोरोना लक्षण के पाए जाने वाले व्यक्तियों और बार-बार घर से बाहर जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सैंपल लिये जाने के निर्देश दिए। पूरे प्रदेश में जहां भी हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र से आये हुए व्यक्तियों की जानकारी मिली है एवं चिन्हित किये है, उन क्षेत्रों में वर्तमान निवास के क्षेत्र में सघन जांच के निर्देश दिये है। राज्य से अधिकारियों के दल को तत्काल कटघोरा, जिला कोरबा भेजा गया है।
    सिंहदेव ने की समीक्षा : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बिन्दुवार समीक्षा किया। वहीं आवश्यक सामग्री के लिए सीजीएमएससी को तत्काल आपूर्ति के निर्देश दिये गए। मेडिकल कॉलेज रायपुर में शीघ्र कोरोना की जांच कराए जाने संचालक, चिकित्सा शिक्षा को निर्देश दिए है। राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि कटघोरा में पिछले 3 सप्ताह में आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी टोल फ्री नंबर 104 पर दें। और कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।
    डाक विभाग ने 17 घंटे में पुणे से एम्स तक पहुंचाई कोरोना जांच किट : कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन के चलते हवाई, ट्रेन, बस सेवा बंद है। ऐसे में डाक विभाग के सामने जरूरी सेवा बहाल रखना चुनौती से कम नहीं है। इसके बाद भी डाक विभाग संकट की घड़ी में जीवन रक्षक दवाएं प्रदेश के अस्पतालों, प्रमुख लैब में डाकिया, स्पेशल वैन के माध्यम से सप्लाई कर रहा है। जरूरी दवाओं के पार्सल पहुंचाने के लिए विभाग के कर्मचारी चौबीसों घंटे जुटे हैं। वरिष्ठ अधिकारी से लेकर डाकिया तक बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रधान डाकघर रायपुर के वारिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुणे स्थित माइलैब से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर को ढाई सौ कोरोना जांच किट की सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तय अवधि से पहले ही महज 17 घंटे में गुरुवार को विभाग ने जांच किट एम्स को सप्लाई कर दी।
    स्पेशल वाहन से हुआ वितरण : हेल्थ इंडिया प्राइवेट कंपनी पांडिचेरी से डीडी इंटरप्राइजेस देवेंद्र नगर रायपुर को भेजे गए दवाओं के 52 बॉक्स की सप्लाई की गई। इसी तरह अंबिकापुर से कुसमी भेजा गया दवाओं का पार्सल स्पेशल वाहन के माध्यम से पहुंचाया गया। बताया गया है कि कोरोना जांच किट के 33 बॉक्स गोवा से रायपुर आने हैं। इसका इंतजार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान डाक सेवाओं को लेकर लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से सेवा दी जा रही है।
    एम्स में तैयारी पूरी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डॉ. नागरकर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने कोरोना वायरस के सात नए पॉजीटिव केस पाए जाने की पुष्टि की है। यह सभी कटघोरा के निवासी हैं। इन्हें 9 अप्रैल की देर रात एम्स में भर्ती करने की तैयारी चल रही। इन सात नए केस के बाद अब एम्स में कुल नौ एक्टिव केस हो जाएंगे। एम्स प्रबंधन ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। एम्स बड़ी संख्या में कोरोना वायरस पॉजीटिव रोगियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।
    एम्स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कटघोरा के सैंपल टेस्टिंग के लिए एम्स भेजे गए थे,जिसमें से सात सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें छह पुरुष और एक महिला रोगी शामिल है। इन सभी को देर रात एम्स में भर्ती करने की तैयारी की जा रही थी। अब कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या 18 हो गई है,जिसमें नौ पहले ही ठीक होकर होम क्वारंटाइन में हैं जबकि एक्टिव केस 9 हो गए हैं। पूर्व में एम्स में भर्ती दो रोगियों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि सात नए केस मिलने के बाद भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। एम्स प्रबंधन की ओर से आयुष भवन में कोरोना वायरस के 200 रोगियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है और इसे आवश्यकता पडऩे पर 500 बैड तक किया जा सकता है। अभी तक सिर्फ एक कलस्टर में कोरोना वायरस के पॉजीटिव रोगी मिल रहे हैं। कहीं भी स्टेज थ्री के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। एम्स के पास पर्याप्त मात्रा में टेस्टिंग किट्स, पीपीई किट्स, मास्क और दवाइयां उपलब्ध हैं। 52 अतिरिक्त वेंटिलेटर भी मंगाए गए हैं।
    बृजमोहन ने दिया सुझाव: घर-घर जाकर की जाए स्क्रीनिंग
     
    वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कोरोना संकट के चलते राज्य के बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से टेलीफोन पर चर्चा की तथा जन समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्रियां जैसे नमक, शक्कर, गुड़, दाल, मसाले आदि बस्तर, सरगुजा व जशपुर क्षेत्र की ग्रामीण जनता को नही मिल पा रही है। लॉक डाउन के चलते हॉट बाजार बंद होने से उनके सामने बड़ी संकट की स्थिति निर्मित हो गई है।उनके पास सिर्फ चावल है। राज्य सरकार ग्रामीण जनता तक स्थानीय किराना दुकानों के माध्यम से यह खाद्य सामग्री पहुंचा सकती है। बृजमोहन ने रायपुर के मेकाहारा को कोरोना छोड़कर अन्य बिमारियों के इलाज के लिए आरक्षित किये जाने का सुझाव दिया। कहा कि मेकाहारा प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल हैं यहा प्रदेशभर के लोग कैंसर, हृदय रोग,अस्थि रोग जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने आते है ऐसे में कोरोना जांच के लिए किसी अन्य अस्पताल को चिन्हांकित किया जाना बेहतर होगा। बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में चिकित्सकों के पास पीपीई किट व सुरक्षा के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराये ताकि निर्भीक होकर वे मरीजों की वो जांच और इलाज कर सके। बृजमोहन ने कोरोना के 7 नए मरीज सामने आने पर चिंता जाहिर करते हुए श्री बघेल से कहा कि आगे स्थिति भयावह हो, मरीजों की संख्या बढ़े, उससे पहले युद्धस्तर पर घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जानी चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा संदेहियों की टेस्टिंग करने की योजना भी सरकार बनाये।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    व्हाट्सऐप पर मिली प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति, बाद में हार्ड कॉपी भी कराई गई…

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.