K. W. N. S. – रायपुर /खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत के पिता दखलू राम भगत का निधन हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और राजधानी रायपुर के वीकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
स्वर्गीय दखलू राम भगत की पार्थिव देह को मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर स्थित पूरेना निवास ले जाया गया है जहाँ से स्वर्गीय दखलू राम भगत की पार्थिव देह को पैतृक गांव पार्वतीपुर लेकर जाएंगे जहां आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।