Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
    • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    • पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

      November 20, 2026

      अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

      November 20, 2026

      प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

      November 20, 2026

      छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

      November 20, 2026

      32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

      November 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पूर्व आरडीए अध्यक्ष पर 86 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, ईओडब्ल्यू में शिकायत  
    रायपुर

    पूर्व आरडीए अध्यक्ष पर 86 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, ईओडब्ल्यू में शिकायत  

    adminBy adminDecember 20, 2019No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    रायपुर। छत्तीसगढ़ में तत्कालीन बीजेपी सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव पर एक बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने ईओडब्ल्यू से इस मामले की शिकायत की है. मालूम हो कि गुरुवार को किरणमयी नायक दस्तावेज लेकर ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंची. दस्तावेज देकर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है. तो वहीं ईओडब्ल्यू एडीजी जीपी सिंह ने इस मसले पर तथ्यों के मुताबिक कार्रवाई की बात कही है।
    श्वह्रङ्ख दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी: सूबे में 15 साल तक सत्तासीन बीजेपी की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब एक नया मामला पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और उनके संचालक मंडल के खिलाफ सामने आया है. कांग्रेस प्रवक्ता किरणमयी नायक ने ईओडब्लू में दस्तावेजो के साथ इनकी शिकायत की है। ये शिकायत आरडीए की योजना क्रमांक 32 देवेन्द्र नगर कर्मिशियल काम्पलेक्स पंडरी तराई में जमीन एलॉट कराने में घपला किए जाने को लेकर है. इसमें कांग्रेस प्रवक्ता किरणमयी नायक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस भ्रष्टाचार में 78 करोड़ से ज्यादा की राशि का भ्रष्टाचार किया गया है।
    जांच के लिए बनी टीम: इस मसले पर ईओडब्लू एडीजी जीपी सिंह का कहना है कि कांग्रेस की ओर से शिकायत मिली है. शिकायत की विधिवत जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों के अनुसार कार्रवाई होगी. दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. हाईकोर्ट के कुछ फैसले भी है वो सब दिए है. इसकी जांच करवाएंगे. जीपी सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम बनाई जाएगी।
    हार सामने देखकर कांग्रेस का नया हथकंडा: संजय श्रीवास्तव
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने अपने खिलाफ ईओडब्ल्यू में की गई शिकायत को बदलापुर की राजनीति बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं की इस शिकायत को झूठ का एक नया दस्तावेज बताया और कहा कि कांग्रेस निकाय चुनावों में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन और अपनी करारी हार को सामने देखकर चरित्र-हनन के शर्मनाक हथकंडों पर उतर आई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व आरडीए अध्यक्ष और रायपुर नगर निगम चुनाव में काली माता वार्ड से प्रत्याशी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वे हर स्तर पर अपने पूरे कार्यकाल की जांच कराने को तैयार हैं, बशर्ते सरकार निष्पक्ष जांच की इच्छाशक्ति तो दिखाए। एक साल से कांग्रेस सरकार भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार पर घोटालों का आरोप लगा रही है और जांच के दौरान एक भी घोटाला प्रमाणित नहीं कर पाई है। इसका सीधा आशय यही है कि घोटालों का आरोप लगाकर चरित्र-हनन करना कांग्रेस की फितरत में है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उनका पूरा कार्यकाल पारदर्शी है। चरित्र-हनन के हथकंडों की यह राजनीति कांग्रेस को भारी पड़ेगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वास्तव में उनका कार्यकाल बेदाग रहा है और उनके खिलाफ की गई शिकायतें तथ्यहीन हैं। चूंकि प्रदेश और राजधानी में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठ-फरेब की राजनीति कर रही है।
    यदि उनके कार्यकाल में कोई घोटाला हुआ तो एक साल से प्रदेश की सरकार और कांग्रेस क्या सोई पड़ी थी? अब तक इस मामले में क्यों सरकार और कांग्रेस नेताओं ने जांच की पहल नहीं की? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते समर्थन व रूझान और अपनी तयशुदा हार को देखकर बदहवास हो गई है और इसलिए ऐन चुनाव से कुछ पहले वह झूठे आरोप लगाकर चरित्र हत्या के हथकंडों पर उतारू हो गई है। श्री श्रीवास्तव ने विश्वास जताया है कि कांग्रेस और उसके अहंकारी सत्ताधीशों के तमाम हथकंडों का माकूल जवाब न केवल राजधानी, अपितु पूरे प्रदेश के मतदाता 21 दिसम्बर को मतपत्र के जरिये देंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    व्हाट्सऐप पर मिली प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति, बाद में हार्ड कॉपी भी कराई गई…

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.