
कबीरधाम । चिल्फी थाना पुलिस ने एक लग्जरी कार से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया है। कार में बैठे दो लोग पुलिस के सवालों को उटपटांग जवाब दे रहे थे संदेह होने पर जब पुलिस ने जांच की तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। पुलिस ने करीब 5 लाख 81 हजार रुपए का गांजा बरामद किया है। चिल्फी पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।
चिल्फी पुलिस को सूचना मिली थी ओडिशा से गांजा की तस्करी की जा रही है सूचना के आधार पर पुलिस घेराबंदी कर वाहनों की जांच की। मध्यप्रदेश का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण गांजा यही से पार किया जाता है। ऐसे में पुलिस अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की।स्वीफ्ट कार को रोककर जांच की कई तो वाहन में बैठे दो व्यक्ति संदिग्ध नजर आए। साथ ही पुलिस के सवालों को ठीक से जवाब नहीं दे पाए। आशंका होने पर वाहन के अंदर जांच की गई तो कार में अलग अलग पैकेट में रखे 1 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया गया।
जिसे ओडिशा से ला रहे थे। आरोपी अमित कुमार व श्याम शाह दोनों गांजा की तस्करी कर नोयडा दिल्ली ले जा रहे थे। अमित नोयडा का रहने वाला है जबकि श्याम बिहार का रहने वाला है। चिल्फी पुलिस दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।