
K.W.N.S.-नारायणपुर। नारायणपुर से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही हैं जहां 6 जवानों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवानों के बीच आपस में फायरिंग में 6 जवानों की मौत की खबर हैं। बीच बचाव करने आए जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज किया जा रहा है। इस बात की खबर है कि घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। आईटीबीपी के 45 वीं बटालियन के जवान बताए जा रहे हैं।
मामला कडेनार इलाके का बताया जा रहा है। बस्तर आईजी ने मामले की पुष्टि की है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किस कारण से जवानों के बीच तनाव हुआ और आपस में फायरिंग की नौबत आई।
मृतक जवानों के नाम – मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो – पश्चिम बंगाल , महेंद्र सिंह – हिमाचल प्रदेश, दलजीत सिंह – पंजाब, जीडी बीजीश – केरल
घायल जवानों के नाम – जीडी उल्लास – केरल, सीताराम दून – राजस्थान