
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। इसलिए जनता ने उन्हें नकारा है। कहा, पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें मिली है। उनकी भी जांच कराई जाएगी। वहीं अंतागढ़ मामले में मुख्यमंत्री ने चुटकी ली और कहा कि रमन सिंह बौखला गए हैं। उन्हें अब कानूनी शिकंजे में फंसने का डर सताने लगा है।
दंतेवाड़ा सीट जीतकर बस्तर को भाजपा मुक्त बना देंगे-दंतेवाड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दंतेवाड़ा का उपचुनाव 15 साल का भ्रष्टाचार बनाम 9 माह के विकास के दम पर लड़ रहे हैं। बीते 15 सालों में भाजपा ने प्रदेश में बेरोजगारी, कुपोषण, शिक्षा के स्तर में गिरावट, अधिकारी राज और कमिशनखोरी का मॉडल दिया, लेकिन कांग्रेस ने 9 महीने में सोचा कि गरीबी कैसे दूर की जाए। कांग्रेस सरकार ने किसान ऋणमाफी, 400 यूनिट तक बिजल बिल हाफ, फॉरेस्ट राइट एक्ट के तहत विकास के मॉडल शुरू किए।
प्रचार थमा, घर-घर संपर्क पर जोर-विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार की समय सीमा शनिवार को दोपहर 3 बजे खत्म हो गई। इसके बाद चुनाव आयोग के नियमानुसार दन्तेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाहर से आये सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को जिला छोड़कर वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस का प्रचार करने आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हीरानार में सभा लेने के बाद लौट गए। उनके साथ चुनाव संचालक व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी हेलीकाप्टर में जगदलपुर रवाना हुए। मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत अन्य सभी नेता भी लौट गए। इसी तरह जोगी कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी, भाजपा चुनाव संचालक शिवरतन शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्रियों में महेश गागड़ा, केदार कश्यप, लता उसेंडी, श्रीनिवास मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव समेत अन्य नेता भी दोपहर बाद जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। निर्धारित समय के बाद कोई बाहरी नेता के ना ठहरे होने की तस्दीक करने पुलिस पार्टी दफ्तरों के चक्कर लगाती रही। प्रचार का शोर थमने के बाद आप उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसमें दन्तेवाड़ा, गीदम, बारसूर, बचेली, किरंदुल, नकुलनार जैसे कस्बों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। शनिवार प्रचार का आखरी दिन रहा। दंतेवाड़ा में दो दिनों तक जहां सीएम भूपेश बघेल का डेरा रहा, वहीं करीब हफ्तेभर से जनता कांग्रेस के सुप्रीमो भी दंतेवाड़ा में जमे रहे। प्रचार के आखरी दिन अजीत जोगी का रोड शो दंतेवाड़ा में हुआ। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जोगी ने अपने प्रत्याशी सुजीत कर्मा के पक्ष में वोट की अपील की।व 15 साल का भ्रष्टाचार बनाम 9 माह के विकास के दम पर लड़ रहे हैं। बीते 15 सालों में भाजपा ने प्रदेश में बेरोजगारी, कुपोषण, शिक्षा के स्तर में गिरावट, अधिकारी राज और कमिशनखोरी का मॉडल दिया, लेकिन कांग्रेस ने 9 महीने में सोचा कि गरीबी कैसे दूर की जाए। कांग्रेस सरकार ने किसान ऋणमाफी, 400 यूनिट तक बिजल बिल हाफ, फॉरेस्ट राइट एक्ट के तहत विकास के मॉडल शुरू किए।
जोगी कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी, भाजपा चुनाव संचालक शिवरतन शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्रियों में महेश गागड़ा, केदार कश्यप, लता उसेंडी, श्रीनिवास मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव समेत अन्य नेता भी दोपहर बाद जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। निर्धारित समय के बाद कोई बाहरी नेता के ना ठहरे होने की तस्दीक करने पुलिस पार्टी दफ्तरों के चक्कर लगाती रही। प्रचार का शोर थमने के बाद आप उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसमें दन्तेवाड़ा, गीदम, बारसूर, बचेली, किरंदुल, नकुलनार जैसे कस्बों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। शनिवार प्रचार का आखरी दिन रहा। दंतेवाड़ा में दो दिनों तक जहां सीएम भूपेश बघेल का डेरा रहा, वहीं करीब हफ्तेभर से जनता कांग्रेस के सुप्रीमो भी दंतेवाड़ा में जमे रहे। प्रचार के आखरी दिन अजीत जोगी का रोड शो दंतेवाड़ा में हुआ। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जोगी ने अपने प्रत्याशी सुजीत कर्मा के पक्ष में वोट की अपील की।