
रायपुर । तरणजीत सिंह होरा को छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है. रैंकिंग वाले 250 होटल संचालकों की बैठक में तरणजीत सिंह होरा का नाम फाइनल हुआ है. रैंकिंग वाले सभी होटल संचालकों ने तरणजीत सिंह होरा के नाम पर सहमति जताते हुए अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है।
राजधानी में आज होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों की उपस्थिति में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है. इस बड़े दायित्व के बाद तरणजीत ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ जैसे छोटे से राज्य में होटल व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे।